गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने
सोमवार को जोर देते हुये कहा कि अगर युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरी के अवसर
पैदा किए जाएं और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले तो वह आरक्षण की
अपनी मांग को छोड़ देंगे।
देश में युवाओं के समक्ष बेरोजगारी की
समस्या और किसानों की खुदकुशी का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार से इन
दोनों वर्गों की परेशानियों का समाधान करने का अनुरोध किया।
एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, अगर युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरी और किसानों को उनकी उपज के
लिए उचित मूल्य का भुगतान किया जाता है तो हमें आरक्षण की जरूरत नहीं है।
बेरोजगारी बढ़ने और किसानों की खुदकुशी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते
हुए गुजरात में पाटीदार समुदाय के युवा नेता ने किसानों के लिए कर्ज की भी
मांग की।
इस दौरान पटेल के साथ मंच पर बैठे गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने एक दलित नेता कहने पर आपत्ति जताई। जातिविहीन
समाज के लिए वकालत करते हुये मेवानी ने कहा, मैंने आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस
कांस्टेबलों, अन्य कार्यकर्ताओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए गुजरात
में लड़ाई लड़ी। आप मुझे एक युवा नेता कह कर क्यों नहीं बुलाते हैं?
आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में सोमवार को चक्रवात ‘फेतई’ से भारी बारिश के कारण पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि
दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण ट्रेन और विमान सेवाएं भी प्रभावित
हुईं।
प्रति घंटे 85-90 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं के कारण पूर्वी गोदावरी जिले के कात्रेनिकोना,
तल्लारेवू और मलकिपुरम में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बहरहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उपमुख्यमंत्री कर रहे कैंप
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक, विजयवाड़ा शहर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 28 साल के एक
व्यक्ति की मौत हो गई। कृष्णा जिले के कलेक्टर बी. लक्ष्मी कांतम ने मृतक के परिवार को 50,000 रुपये की त्वरित राहत देने की घोषणा की। बचाव और राहत
अभियान की निगरानी के लिए उपमुख्यमंत्री एन. सी. राजप्पा पूर्वी गोदावरी
जिले के भैरवापालम गांव में कैंप कर रहे हैं।
20 हजार लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा
चक्रवात से राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी
गोदावरी जिला प्रभावित हुआ। दोपहर को इसने कात्रेनिकोना में दस्तक दी। तूफान की वजह से 20,000 लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा।
‘फेतई’ कमजोर होने के बाद चक्रवात में तब्दील
राज्य सचिवालय में रियल टाइम गवर्नेंस सेंटर ने घोषणा की कि ‘फेतई’ कमजोर होने के बाद चक्रवात में तब्दील हो गया।
दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ का समय बदल दिया। एससीआर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी एम उमा शंकर कुमार ने बताया कि 20
से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई।
विमान भी प्रभावित
विशाखापत्तनम से विमानों की आवाजाही भी
प्रभावित हुई। कुछ विमानों को रद्द किया गया या कुछ को हैदराबाद की ओर मोड़
दिया गया। एहतियाती तौर पर तटीय जिलों में शैक्षाणिक संस्थान बंद रहे।
No comments:
Post a Comment